बीजेपी पर चिदंबरम का पलटवार, कहा- पीयूष जैन के घर छापेमारी 'कॉमेडी ऑफ एरर' का मामला

नई दिल्ली, 29 दिसंबर: इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज स्थित ठिकानों पर चल रही छापेमारी अब खत्म हो गई है। जिसमें कुल 195 करोड़ रुपये की नगदी बरामद हुई। इसके अलावा 10 करोड़ का सोना और 6 करोड़ का चंदन का तेल अलग से मिला है। एक ओर बीजेपी इत्र कारोबारी के तार समाजवादी पार्टी से जोड़ रही, तो वहीं अखिलेश ने पीयूष जैन को बीजेपी का आदमी बता दिया। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल है। वहीं अब इस घटना पर देश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का बयान सामने आया है।

Piyush

चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा कि क्या यूपी में 257 करोड़ रुपये नकद और आभूषण की जब्ती 'कॉमेडी ऑफ एरर' का मामला है? पुष्पराज जैन को खोजने के बजाए, क्या गलत व्यक्ति पीयूष जैन को इनकम टैक्स ने खोज निकाला? उन्होंने आगे लिखा कि मुझे लगता है कि कॉमेडी यहीं खत्म नहीं होगी। बीजेपी और एसपी के बीच जैसे-जैसे आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलेगा, वैसे-वैसे उनका चरित्र उभर कर सामने आएगा। चिदंबरम के मुताबिक पीयूष जैन के यहां मिली नगदी से साफ होता है कि नोटबंदी पूरी तरह से विफल थी।

अखिलेश ने कही थी ये बात
हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीयूष जैन के साथ पार्टी का संबंध होने से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि समाजवादी इत्र सपा एमएलसी पुष्पराज जैन ने लॉन्च किया था ना कि पीयूष जैन ने। नाम एक जैसा होने के चलते बीजेपी ने अपने ही आदमी पर छापा डलवा दिया। उन्होंने आगे कहा कि एक कारोबारी के घर से इतना कैश मिलने से साफ हो गया है कि जीएसटी और नोटबंदी पूरी तरह से विफल है।

Recommended Video

    Piyush Jain: अब तक IT Raid में पीयूष जैन के 'तहखानों' से क्या-क्या मिला ? | kanpur | वनइंडिया हिंदी

    रिमांड पर है पीयूष जैन
    आपको बता दें कि पीयूष जैन के यहां चल रही रेड खत्म हो चुकी है। पीयूष जैन को जीएसटी टीम ने टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट कोर्ट पेश किया था। जिस पर कोर्ट ने 14 दिन की सीजीएसटी रिमांड मंजूर कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+