सीबीआई से क्या-क्या कहा छोटा राजन ने?
नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है। यहां उससे गहन पूछताछ जारी है। सीबीआई सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटा राजन ने कहा है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संरक्षण में है। उसने बताया कि मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी भी दाऊद के साथ मिले हुए हैं और तो और दाऊद के नेटवर्क को कुछ राजनेताओं का भी समर्थन प्राप्त है।
ये सारी बातें कितनी सच हैं, यह तो सीबीआई पता लगा लेगी, लेकिन फिलहाल सीबीआई राजन की हर बात पर विश्वास नहीं कर रही है।
छोटा राजन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-
- अगले पांच दिन तक सीबीआई 70 से अधिक मामलों पर छोटा राजन से पूछताछ करेगी।
- मुंबई पुलिस में राजन पर 69, दिल्ली में 6 मामले दर्ज हैं। ये सभी हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, आदि के हैं।
- छोटा राजन पर लगे ज्यादातर मामले 20 साल पुराने हैं।
- सीबीआई के लिये पूछताछ के लिये 5 दिन काफी कम समय है।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन जिसे कल ही इंडोनेशिया से भारत लाया गया है, उसे 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कस्टडी कोर्ट ने सीबीआई को दी है। सीबीआई उससे पूछताछ करेगी। सच पूछिए तो अब छोटा राजन सुरक्षित है, क्योंकि पकड़े जाने से पहले वह पुलिस से नहीं बल्कि दाऊद इब्राहिम से जान बचाता फिर रहा था।
सीबीआई के अधिकारी के अनुसार छोटा राजन पिछले कुछ सालों से डी-कंपनी के निशाने पर है। ऐसे में वह छिपता फिर रहा था, कि कहीं दाऊद के आदमी उसे मार न दें। यही कारण है कि दिल्ली पुलिस और सीबीआई छोटा राजन को कड़ी सुरक्षा के घेरे में रखे हुए हैं। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि राजन दाऊद के राज़ खोलेगा। सच पूछिए तो ऐसा बहुत मुश्किल है। यही कारण है कि सीबीआई राजन का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर रही है, लेकिन उस पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं।
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?













Click it and Unblock the Notifications