बांस और गोबर से अनूठी राखियां बना रहीं इस राज्य की महिलाएं, कोरोना योद्धाओं के कलाई की बढ़ाएंगी शोभा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी ने इस साल जनवरी से लेकर अब तक के सभी त्योंहारों का रंग फीका किया है। महामारी के चलते लोग कई त्योंहारों को नहीं मना पाए और वर्तमान में जो स्थिति है उसको देखते हुए ऐसा नहीं लगता की आने वाले कुछ महीनों में पहले की तरह उत्सवों को मनाया जा सकेगा। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार भी अब करीब है, ऐसे में महिलाएं सोच में पड़ गई हैं कि किस तरह वह महामारी के इस दौर में अपने भाई की कलाई में राखी बांध सकेंगी।

रक्षाबंधन त्योहार की तैयारियां शुरू
भारत में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, इस दौरान बाजार रंग-बिरंगी राखियों से पटे होते हैं। हालांकि इस बार की राखी पहले जिनती ग्रैंड तो नहीं होगी लेकिन इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। कोरोना वायरस से लड़ाई में हमारे फ्रंट लाइनर यानी कि देशभर के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसवालो के लिए भी महिलाएं स्पेशल राखी बना रही हैं जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।
कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं की कलाई पर इस वर्ष धमतरी के ग्राम छाती के मल्टी युटिलिटी सेंटर में महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा तैयार की जा रहीं बांस और गोबर से निर्मित चित्ताकर्षक व मनमोहक राखियां सजेंगी।
यह जीवनदान देने वालों को हम सबका सलाम और सम्मान है। pic.twitter.com/8ppMAIiKPv
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 10, 2020
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शेयर की फोटो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कुछ महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट की हैं जो अपने हाथ से राखी बनाती दिखाई दे रही हैं। सीएम बघेल ने कैप्शन में लिखा, 'कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं की कलाई पर इस वर्ष धमतरी के ग्राम छाती के मल्टी युटिलिटी सेंटर में महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा तैयार की जा रहीं बांस और गोबर से निर्मित चित्ताकर्षक व मनमोहक राखियां सजेंगी। यह जीवनदान देने वालों को हम सबका सलाम और सम्मान है।'

बांस और गोबर से राखी तैयार कर रही महिलाएं
दरअसल, 3 अगस्त, 2020 को आने वाले रक्षाबंधन के त्योहार के लिए धमतरी जिले के स्वसहायता समूहों की महिलाएं बांस और गोबर से राखी तैयार कर रही हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब बड़े पैमाने पर महिलाएं नवाचारी राखियां तैयार कर रही हैं जो कोरोना योद्धाओं को साथ-साथ अन्य युवकों की कलाई की शोभा भी बढ़ाएंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिली सराहना के उपरांत उत्साहित महिलाएं बड़े पैमाने पर चार तरह की राखियां बना रही हैं, जिन्हें बाजार में 20 रूपए से 200 रूपए तक बेचा जाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपीः बच्ची को मार कर जला दिया उसके बाद उसकी चिता की राख पर अर्द्धनग्न होकर लेट गया
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications