छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 2 नक्सली ढेर, 5 प्रेशर कुकर IED बरामद
नारायनपुर: नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में बलबेड़ा के जंगलों में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। इनके पास से हथियार, बैग और कुछ अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। ये इलाका नारायनपुर जिले में आता है। इसके पहले सुबह भी स्पेशल टास्क फोर्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में जेद्दा गांव के जंगलों में 5 प्रेशर कुकर आईइडी, मेडिकल किट, बैग और कुछ सामान बरामद किए गए थे।

उस वक्त नक्सली भागने में कामयाब रहे थे। हालांकि उस वक्त नक्सलियों की संख्या का अंदाजा नहीं लगाया जा सका था। हाल ही में इन जंगलों में रिजर्व पुलिस बल ने नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए ऑपरेशन चलाया है।
ये भी पढ़ें: पुणे के स्कूल ने सुनाया फरमान, छात्राओं को पहनने होंगे व्हाइट और स्किन रंग के अंतर्वस्त्र
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था। सुकमा जिले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरेल मरकागुड़ा गांव के जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन के दल ने मुठभेड़ में नक्सली रावा भीमे को मार गिराया।
ये भी पढ़ें: रेप केस वापस लेने के लिए ब्वॉयफ्रेंड से सात लाख मांगने का आरोप, एफआईआर












Click it and Unblock the Notifications