छत्तीसगढ़: बस्तर में बस पलटी, 2 की मौत, 16 घायल
पुलिस मौके पर पहुंच गई है मामले की जांच कर रही है।
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बस्तर में बस पलटने की वजह से दो लोग की मौत हो गई जबकि सोलह लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस पलटने की ये घटना बस्तक के कनेर रोड पर हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बस्तर के कांकर रोड पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब बीस लोग सवार थे। बताया जाता है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications