Chhattisgarh train accident: बिलासपुर ट्रेन हादसे का देखें भयावह VIDEO, रेलवे ने जारी किया ये हेल्पलाइन नंबर
Chhattisgarh, train accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को एक भयावह ट्रेन हादसा हुआ। यात्रियों से भरी मेमू ट्रेन मालगाड़ी से जाकर टकरा गई। इस एक ट्रेन हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।
यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई, जब एक मेमू ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। सूत्रों ने बताया कि मालगाड़ी खड़ी थी और स्थानीय ट्रेन ने टकराने के बाद मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई। रेलवे ने इस दुर्घटना से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर लोगों की मदद के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

चंपा जंक्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 808595652 है, जबकि रायगढ़ के लिए 975248560 पर संपर्क किया जा सकता है। पेंड्रा रोड के लिए 8294730162 नंबर जारी किया गया है।
इसके अलावा, दुर्घटनास्थल पर तत्काल सहायता के लिए भी हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें 9752485499 और 8602007202 शामिल हैं। ये नंबर यात्रियों और उनके परिजनों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं।
देखें घटना का भयावह वीडियो
इस घटना का भयावह वीडियो सामने आया है। जिसमें यात्री ट्रेन मालगाड़ी से टकरा कर मालगाड़ी पर चढ़ती हुई नजर आ रही है।
रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने का किया ऐलान
छत्तीसगढ़ में हुए ट्रेन हादसे के बाद भारतीय रेलवे ने प्रभावित यात्रियों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। रेलवे के अनुसार, गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को 5 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। वहीं, इस हादसे में मामूली रूप से चोटिल हुए यात्रियों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications