छत्तीसगढ़ में बोले मोदी: कांग्रेस के सिर्फ दो ही काम, मोदी खोजो और खजाना खोजो
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी आज चुनाव प्रचार के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे। सर्दी के मौसम में नरेन्द्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया तो छत्तीसगढ़ का तापमान बढ़ गया। मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी का अब सपना पूरा होना चाहिए। महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को बिखेर दो। अब हम महात्मा गांधी के सपने को पूरा करेंगे। id="toptextpromo">मोदी
ने कहा कि बीजेपी की आंधी चल रही है और छत्तीगढ़ में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को दिल्ली में सरकार कैसे चलाना, जनता की भलाई के लिए निर्णय क्या करना, इसके लिए फुर्सत नहीं है। मोदी ने कहा कि दिल्ली की सरकार दिन भर टीवी के सामने बैठी रहती है, मोबाइल पर मैसेज देखती है। मोदी कहां है, क्या कर रहा है, क्या बोल रहा है देखती रहती है। हजारों लोगों को रिसर्च करने के लिए रखा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मोदी
ने कहा कि कांग्रेस के पास दो ही काम रह गए हैं, मोदी खोजो और सोना खोजो। नरेन्द्र मोदी ने लता मंगेशकर पर कांग्रेसी नेताओं के हमले का जिक्र किया और कहा कि लताजी ने मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखने की बात क्या कही, कांग्रेसी नेता बिफर पड़े और उनसे भारत रत्न वापस लेने की मांग करने लगे। मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर फासीवादी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्या लता मंगेशकर को अपनी बात कहने का हक नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications