छत्तीसगढ़: बारातियों से भरी पिक-अप पलटी, 6 की मौत 13 घायल
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ इलाके में बारातियों से भरी एक पिक-अप पलट गई है। जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबिक 10 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस पिकप में लगभग 30 लोग सवार थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाराती अमेरा की ओर से जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी पिक-अप का बैलेंस बिगड़ा और वो पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसकी वजह से घायलों को अस्पताल पहुंचने में भी देरी हुई। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस तरह घटना हर साल देखने को मिलती है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर बाराती पिक-अप से ही जाते हैं। ऐसे में खचाखच लदी हुई पिक-अप हादसे का शिकार हो जाती है। लेकिन इसके बाद भी अधिकतर बारत पिक-अप पर ही जाती है।
यह भी पढ़ें- शादी के 8 साल बाद प्रेमिका के साथ हो गया फरार, आहत पत्नी ने किया आत्मदाह












Click it and Unblock the Notifications