शौचालय बनाने के ऐवज में महिला से बोला अधिकारी, मेरे साथ एक रात गुजारो
Recommended Video

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि शौचालय निर्माण के बदले में एक सरकारी अधिकारी ने उसके साथ एक रात गुजारने की मांग की है। महिला का कहना है कि अधिकारी ने पहले उससे पैसे की मांग की लेकिन जब वो पैसे नहीं दे पाई तो अधिकारी ने उसके साथ एक रात गुजारने की मांग की। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने सोमवार को इस मामले में धरना देते हुए आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार करने की मांग की। महिला के धरने पर बैठने के बाद पुलिस अब इस मामले की जांच करने की बात कह रही है हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है। आरोपी अधिकारी का नाम, आरपी सारथी है और वो रायगढ़ नगर निगम में उपयंत्री के पद पर कार्यरत है।
महिला की शिकायत के मुताबिक शौचालय निर्माण के लिए उपयंत्री ने उससे पैसे की मांग की। महिला ने पैसे देने में असमर्थता जताई पर वो लगातार दबाव डालता रहा। एक दिन उसने महिला को फोन कर उससे पैसे न देने पाने की स्थिति में उसके साथ रात गुजराने की बात कही। रायगढ़ नगर निगम की मेयर ने भी महिला का साथ देते हुए आरोपी उपयंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि रायगढ़ नगर निगम इन दिनों करोड़ो के शौचालय घोटाले के चलते सुर्खियों में है।












Click it and Unblock the Notifications