दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने कई गाड़ियों को किया आग के हवाले

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सलियों का तांडव देखने को मिला है। यहां नक्सलियों ने तीन हइवा ट्रक और एक मशीन को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों ने इस घटना को दंतेवाड़ा के किरंदूल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अंजाम दिया है। दरअसल यहां पर सड़क निर्माण का काम चल रहा था, जिसे रोकने के लिए नक्सलियों ने सड़क निर्माण के काम में लगी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। यह पहला मौका नहीं है जब नक्सलियों ने इस तरह की हरकत की है, इससे पहले भी कई बार नक्सलियों ने सड़क निर्माण के काम को रोकने के लिए गाड़ियों को आग के हवाले किया है।

naxal

बता दें कि इससे पहले नक्सलियों ने महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्‍सलियों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाया था। नक्‍सलियों ने पुलिस की गाड़ी को आईईडी ब्‍लास्‍ट से उड़ा दिया। इस हमले में 10 सुरक्षाकर्मियों के शहीद हो गए थे। क्सलियों ने गढ़चिरौली के तहत आने वाले कुरखेदा में करीब 40 गाड़‍ियों को आग के हवाले कर दिया है। उन्‍होंने इस घटना को पिछले वर्ष हुए एनकाउंटर का बदला लेने के लिए अंजाम दिया है। इस एनकाउंटर में 40 नक्‍सली नेता मारे गए थे। इसी एनकाउंटर के एक साल पूरे होने के मौके पर नक्‍सली एक हफ्ते से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिन गाड़‍ियों को जलाया गया है, वे प्राइवेट कॉन्‍ट्रैक्‍टर्स की हैं। जिन गाड़‍ियों को नक्‍सलियों ने जलाया है उनमें से ज्‍यादातर गाड़‍ियां अमर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर्स लिमिटेड की हैं। यह वह कंपनी है जो नेशनल हाइवे पर स्थित पुरादा-येरकाद सेक्‍टर में कंस्‍ट्रक्‍शन के काम में लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+