छत्तीसगढ़ नक्सली हमला: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोका चुनावी अभियान, लौटेंगे दिल्ली
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में नकसली मुठभेड़ में 22 जवानों की मौत के चलते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपना असम का चुनावी अभियान बीच में रोक दिया है। गृहमंत्री आज शाम को दिल्ली पहुंच रहे हैं। यहां गृहमंत्री छत्तीसगढ़ की घटना को लेकर अधिकारियों के साथ रणनीति बनाएंगे।

बीजेपी के असम के सह प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम में अपना चुनाव अभियान बीच में छोड़कर दिल्ली लौट रहे हैं।" सिंह ने बताया कि गृहमंत्री को आज तीन रैलियों को संबोधित करना था लेकिन वह एक रैली के बाद ही वापस लौट रहे हैं।
Recommended Video
22 जवानों के पार्थिव शरीर बरामद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर तरन क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया था। इस हमले में अब तक 22 जवानों के पार्थिव शरीर मिल चुके हैं जबकि एक जवान अभी भी लापता है। हमले में 31 जवान घायल हुए हैं।
सुरक्षाबलों की कई टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले बीजापुर में अभियान चलाया था। इसमें स्पेशल टास्क फोर्स और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान शामिल थे। अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला बोल दिया था। इस हमले में कई नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications