छत्तीसगढ़ में विधायक की सैलरी 48 हजार, कमाई 38 लाख

अब लाख टके की बात चल ही चुकी है, तो हम आपको बता दें, कि यहां खेल लाखों का नहीं करोड़ों का है, क्योंकि नेताओं की जिस संपत्ति के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो वह है, जो चुनाव आयोग को शपथपत्र पर लिख कर दी है। उसके अलावा कितनी संपत्ति होगी उसका अंदाजा शायद आप भी नहीं लगा सकते। कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ने वाले कोई और नहीं बल्कि कांग्रेसी विधायक राजकमल सिंघानिया हैं। कसडोल के बलोदाबाजार से विधायक सिंघानिया ने पिछले पांच साल में 23 करोड़ रुपए कमाये।
वर्ष 2008 में सिंघानिया की संपत्ति 10 करोड़ थी और 2013 में बढ़कर 33,31,38,392 यानी करीब 33 करोड़ रुपए की हो गई है। जाहिर है इस कमाई में सिंघानिया के अपने खुद के बिजनेस से होने वाली आय भी शामिल है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि विधायक बनने के बाद उनका बिजनेस दिन-दूनी रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। सिंघानिया की संपत्ति में 227 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
वैसे अगर चुनाव आयोग से प्राप्त इस रिपोर्ट पर नजर डालें तो आप देखेंगे कि कमाई करने वाले नेता सिर्फ सत्ताधारी पार्टी से नहीं बल्कि अन्य पार्टियों के विधायकों ने भी जमकर पैसा कमाया है। 2013 के चुनाव में फिर से खड़े हुए विधायक प्रत्याशियों की सूची में सबसे ज्यादा संपत्ति जुटाने की लिस्ट में टॉप तीन नेता कांग्रेस के ही हैं। चौथे नंबर पर मुख्यमंत्री रमन सिंह आते हैं, जबकि पांचवें पर फिर कांग्रेसी नेता का नाम है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाले शीर्ष 10 नेताओं में सात कांग्रेस के हैं और तीन भाजपा के। आगे स्लाइडर में आप उन टॉप 10 नेताओं से मुखातिब हो सकते हैं-

छत्तीसगढ़ के टॉप 10 रईस विधायक
आगे स्लाइडर में हम आपको रू-ब-रू करायेंगे छत्तीसगढ़ के उन रईस विधायकों से जो इस बार फिर चुनाव मैदान में उतरे हैं।

राजकमल सिंघानिया, कांग्रेस
कसडोल के विधायक
संपत्ति-
2013 में 33,31,38,392 रुपए
2008 में 10,17,35,952 रुपए
इजाफा 23,14,02,440 रुपए

अमितेश शुक्ला, कांग्रेस
राजिम, गारियाबंद से विधायक
संपत्ति-
2013 में 21,26,47,656 21 करोड़
2008 में 4,15,26,324 4 करोड़
इजाफा 17,11,21,332 करोड़ रुपए 17 करोड़

गुरुमुख सिंह होरा, कांग्रेस
धमतरी से विधायक
संपत्ति-
2013 में 11,68,55,207
2008 में 6,02,17,661
इजाफा 5,66,37,546

रमन सिंह, भाजपा
राजनंदगांव से विधायक
संपत्ति-
2013 में 5,61,63,496 रु
2008 में 1,04,85,628 रु
इजाफा 4,56,77,868 रु

जयसिंह अग्रवाल, कांग्रेस
कोरबा से विधायक
संपत्ति-
2013 7,00,15,312
2008 2,56,49,316
इजाफा 4,43,65,996

देवजी भाई पटेल, भाजपा
धारसिवा, रायपुर के विधायक
संपत्ति-
2013 में 4,73,84,150
2008 में 58,60,680
इजाफा 4,15,23,470

मोहम्मद अकबर, कांग्रेस
कावरधा, कबीरधाम से विधायक
संपत्ति-
2013 में 4,90,01,484 रु
2008 में 1,25,36,319 रु
इजाफा 3,64,65,165 रु

प्रतिमा चंद्राकर, कांग्रेस
दुर्ग ग्रामीण से विधायक
संपत्ति
2013 में 4,58,88,797 रु
2008 में 96,83,366 रु
इजाफा 3,62,05,431 रु

बीडी कुरैशी, कांग्रेस
भिलाईनगर दुर्ग से विधायक
संपत्ति-
2013 में 3,87,82,533 रु
2008 में 87,76,985
इजाफा 3,00,05,548

पुन्नूलाल मोहले, भाजपा
मुंगेली से विधायक
संपत्ति-
2013 में 3,20,22,647 रु
2008 में 37,17,658
इजाफा 2,83,04,989












Click it and Unblock the Notifications