जंगल की जमीन पर आलीशान रिजॉर्ट बनवा रही हैं मंत्री की बीवी

फॉरेस्‍ट लैंड पर सरकार का स्‍वामित्‍व होता है और उसे बेचा नहीं जा सकता। लेकिन छत्‍तीसगढ़ में राज्‍य मंत्री और बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल की पत्नी सरिता अग्रवाल जंगल की जमीन पर रिजॉर्ट बना रही हैंं

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सूबे के एक मंत्री की बीवी फॉरेस्ट लैंड खरीदकर रिजॉर्ट बना रही हैं और वन विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

जंगल की जमीन पर आलीशान रिसॉर्ट बनवा रही हैं मंत्री की बीवी

किसी भी फॉरेस्‍ट लैंड पर सरकार का स्‍वामित्‍व होता है और उसे बेचा नहीं जा सकता। लेकिन छत्‍तीसगढ़ में राज्‍य मंत्री और बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल की पत्नी सरिता अग्रवाल जंगल की जमीन पर आलीशान रिजॉर्ट बनवा रही हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक उन्होंने 2009 में 4.12 हेक्टेयर फॉरेस्ट लैंड खरीदा था और अब अपने बेटे के साथ मिलकर उस पर एक रिसॉर्ट बना रही हैं।

सरिता अग्रवाल ने जब फॉरेस्‍ट लैंड खरीदा था, तब से लेकर अब तक कई अधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताई है। मगर उनके पति के मंत्रालय ने लिखित में जवाब दिया कि मामले में किसी तरह की कार्रवाई संभव नहीं है।

बृजमोहन अग्रवाल 1990 से रायपुर दक्षिण के विधायक रहे हैं और मौजूदा समय में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री हैं। जब उनकी पत्‍नी ने फॉरेस्ट लैंड खरीदा था, तब वह पर्यटन एवं संस्‍कृति, शिक्षा समेत कई विभागों के मंत्री थे। छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिरपुर के नजदीक श्‍याम वाटिका के नाम से रिजॉर्ट बनाया जा रहा है। बृजमोहन अग्रवाल के मंत्रालय ने इस स्‍थल को एक संभावित टूरिस्‍ट डेस्टिनेशन बताया है। इस प्रोजेक्‍ट में मंत्री की पत्‍नी के साथ उनका बेटा भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+