छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री के सेक्स सीडी का मामला CBI के हवाले

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी सरकार में एक मंत्री की सेक्स सीडी के मामले को राज्य सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया है। मामले की जांच अब CBI करेगी। गौरतलब है कि इसी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने 27 अक्टूबर को सुबह 3.30 बजे दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद से पत्रकार विनोद वर्मा को उनके आवास से उठा लिया था। पुलिस का दावा है कि वर्मा के घर से मंत्री के सेक्स सीडी की 500 प्रतियां बरामद हुई हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की रायपुर अदालत ने 13 नवंबर को वर्मा की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई थी। उनकी न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई थी।

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री के सेक्स सीडी का मामला CBI के हवाले

वर्मा ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। रिमांड बढ़ाए जाने के बाद जेल जाते वक्त वर्मा ने पत्रकारों से कहा कि आज के समय में सबसे मुश्किल काम है पत्रकारिता करना। इससे पहले 31 अक्टूबर के दिन वर्मा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इससे पहले 6 नवंबर को वर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी। 31 अक्टूबर को सुनवाई के दौरन कोर्ट में वर्मा के वकील ने बताया था कि उनके मुवक्किल को सरकार के इशारे पर फंसाया गया है। बता दें कि पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ छत्तीसगढ़ के पंडरी थाने में आईपीसी की धारा 384, 506 और आईटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+