74 फीसदी करोड़पती विधायकों के हाथों में छत्तीसगढ़

रमन ने कहा, "मैंने यह चुनाव पूरी तरह विकास के मुद्दे पर लड़ा था और विकास की गति तेज करने के लिए मैं जो भी बेहतर हो सकेगा करूंगा। तीसरी बार जीत दर्ज करना ऐतिहासिक है।"
डा. रमन सिंह ने तो मुद्दों पर चुनाव लड़ा और जनता ने भी मुद्दों पर ही वोट किया। जी हां मध्य प्रदेश से एकदम इतर जाकर छत्तीसगढ़ की जनता ने वोट किया। एमपी में जहां 31 प्रतिशत प्रत्याशी क्रिमिनल केस से युक्त हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में जीतने वाले कुल प्रत्याशियों में यह संख्या मात्र 15 है, यानी 17 प्रतिशत। वहीं सीरियस क्रिमिनल केस से युक्त विधायक मात्र 8 हैं।
छत्तीसगढ़ भी करोड़पतियों के हाथों में है। इस बार यहां से 67 विधायक यानी 74 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। वहीं 59 फीसदी विधायक ऐसे हैं, जो स्नातक या उससे अधिक पढ़े लिखे हैं। जो कि दिल्ली में नहीं है। दिल्ली में मात्र 51 प्रतिशत ही ऐसे विधायक हैं। महिलाओं की बात करें तो छत्तीसगढ़ में इस बार 10 महिलाएं जीत कर आयी हैं।












Click it and Unblock the Notifications