स्‍कूल की खाली क्‍लास में ले जाकर टीचर ने छात्रा से की 'गंदी हरकत', हुआ ये हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने गुरू-शिष्‍य के पवित्र रिश्‍ते को शर्मसार कर दिया है। यहां के जांजगीर चांपा जिले में 7वीं कक्षा की छात्रा से प्रभारी प्रधान अध्‍यापक ने स्‍कूल कैंपस के अंदर ही छेड़खानी की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोनी प्रभारी प्रधान अध्‍यापक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में स्‍कूल की और भी छात्राओं से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अध्‍यापक ने किसी और लड़की के साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम तो नहीं दिया। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

स्‍कूल के खाली कमरे में ले जाकर की गंदी हरकत

स्‍कूल के खाली कमरे में ले जाकर की गंदी हरकत

जानकारी के मुताबिक जिले के डभरा थाना क्षेत्र के एक शासकीय स्कूल में बुधवार को प्रधान अध्यापक सहित अन्य दो शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण शिक्षाकर्मी सुरेश पाल आजाद (31) को विद्यालय का प्रभार सौंपा गया था। आजाद ने 13 वर्षीय कक्षा सातवीं की एक छात्रा को स्कूल के खाली कमरे में ले गया। वह वहां छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा।

लड़की पहुंची घर और बता दिया सबकुछ

लड़की पहुंची घर और बता दिया सबकुछ

इस घटना के बाद छात्रा रोते हुए घर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद में परिजनों ने शिक्षक सुरेश पाल आजाद के खिलाफ डभरा थाना में शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जांच जारी है।

नहीं रुक रही ऐसी घटनाएं

नहीं रुक रही ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। ऐसा ही एक मामला यूपी के जालौन में सामने आई थी। यहां एक छात्रा से बस में छेड़खानी की गई थी। हैरान करने वाली बात ये है कि ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्‍कि खुद एक पुलिसवाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+