छत्तीसगढ़: नक्सली धमकियों के बीच दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को

उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर मतदान होने जा रहा है उनमें से सामान्य वर्ग के 46, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 17 तथा अनुसूचित जाति वर्ग की 9 सीटें हैं। दूसरे चरण के मतदान में मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 71,39, 631 है, जबकि महिलाओं की संख्या 68,30,179 तथा सर्विस ग्रेड के मतदाताओं की संख्या 5,660 है। कुल 843 प्रत्याशियों में 75 महिलाएं हैं।
मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों की संख्या 236, पंजीकृत दल के प्रत्याशी 289 तथा 318 निर्दलीय हैं। मतदान कार्य में 20 हजार मतदान दल गठित किए गए हैं तथा 80 हजार कर्मचारियों को लगाया गया है। मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करने 20,957 ईवीएम मशीन का उपयोग किया जाएगा और 18,015 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश मतदान केंद्रों में दो ईवीएम मशीन का प्रयोग किया जाएगा। केवल रायपुर दक्षिण के मतदान केंद्रों में ईवीएम मशीन की संख्या तीन होगी।












Click it and Unblock the Notifications