500-1,000 की नोटबंदी पर छत्तीसगढ़ ने पारित किया प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ ऐसा करने वाला पहला राज्य बना है।
नई दिल्ली। 500 और 1,000 की करेंसी को विमुद्रीकृत करने के फैसले को अब भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य बाकयदा प्रस्ताव पारित कर समर्थन दे रहे हैं। ऐसा प्रस्ताव पारित करने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना।
छत्तीसगगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि विधानसभा में विमुद्रीकरण पर लाया गया प्रस्ताव 25 के मुकाबले 41 मतों से पारित हुआ।

उन्होंने कहा कि आज हमने छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता की ओर से धन्यवाद देते हुए विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया।
ये है मामला
बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में घोषणा की थी कि 500 और 1,000 की करेंसी आधी रात के बाद अवैध हो जाएंगे।
इसके बाद पूरे देश में अफरातफरी मच गई थी। वहीं नोट बंदी के बाद से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है।
बुधवार को इसी मुद्दे पर राज्यसभा में भी चर्चा हुई।
#CGCM @drramansingh द्वारा विधानसभा में विमुद्रीकरण पर लाया गया प्रस्ताव 25 के मुकाबले 41 मतों से पारित हुआ.#IndiaFightsCorruption pic.twitter.com/mxepv3Kgj8
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 16, 2016












Click it and Unblock the Notifications