छतीसगढ़ चुनाव में कितने सही, कितने गलत साबित हुए एग्जिट पोल के दावे
नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आ गए हैं। नतीजों के बाद इस पर भी मंथन किया जा रहा है कि चुनाव को लेकर किए गए एग्जिट पोल कितने सही साबित हुए। मतदान के बाद अलग-अलग टीवी चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल के जरिए बताया था कि किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। फाइनल नतीजे आने के बाद सात दिसंबर की शाम आए एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ को लेकर किए दावे पूरी तरह से गलत साबित हुए हैं।

छत्तीसगढ़ की जनता के मूड को भांपने में सभी पोल नाकाम साबित हुए। एग्जिट पोल के दावों के उल्ट चुनाव नतीजों में कांग्रेस ने भारी जीत हासिल की है। मंगलवार को आए नतीजों में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा को महज 15 सीटें मिली हैं। अजित जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और मायावती की बसपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा, गठबंधन को सात सीटे मिली हैं। जनता कांग्रेस को पांच जबकि बसपा को दो सीटों पर जीत मिली हैं।
एग्जिट पोल की बात करें तो इंडिया टुडे-एक्सिस का एग्जिट पोल बाकी चैनल के मुकाबले नतीजों के थोड़ा-बहुत करीब रहा। इंडिया टुडे-एक्सिस ने अपने पोल में कांग्रेस को 55 से 65 सीटें, भाजपा को 21-31 और अन्य को सात सीटें मिलने की बात कही थी। कांग्रेस को राज्य में 68 सीटें मिलीं तो भाजपा को 15। बाकी एग्जिट पोल तो बिल्कुल ही गलत साबित हुए।
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने 46 सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनने का दावा किया था और कांग्रेस को 35 सीटें मिलने की बात कही थी। भाजपा को मिली 15 सीटें और कांग्रेस को 35 से 33 ज्यादा 68 सीटें।
न्यूज एक्स ने भाजपा को 43 और कांग्रेस को 40 सीटें दी, जो फाइनल नतीजों से कोई मेल ही नहीं खाता। रिपब्लिक-सीवोटर ने काग्रेस की 46 सीटों के साथ सरकार बनने का दावा किया और भाजपा को 39 सीटें मिलने की बात कही। जबकि कांग्रेस 68 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है और भाजपा को मिली हैं 15 सीटें।
न्यूज नेशन ने भाजपा को 38-42 और कांग्रेस को 40-44 सीटें मिलने का दावा पोल में किया था, वहीं रिपब्लिक-जन की बात ने भाजपा को बहुमत के करीब बताते हुए 40 से 48 सीट मिलने का दावा किया तो कांग्रेस को 37 से 43 सीट दी। टुडेज चाणक्य ने भाजपा को 30 और कांग्रेस को 50 सीट अपने एग्जिट पोल में दीं, जो कि फाइनल नतीजों से बिल्कुल अलग है।
एबीपी-सीएसडीएस ने अपने एग्जिट पोल में जो दावा किया, नतीजे तकरीबन उसके उल्टे रहे हैं। एबीपी-सीएसडीएस ने पोल में 52 सीटें भाजपा और 35 सीटें कांग्रेस मिलने की बात कही थी। फाइनल नतीजों में भाजपा को 15 और कांग्रेस को 68 सीटें मिली हैं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications