छत्तीसगढ़: टिकट को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, 18 सीटों पर उम्मीदवारों की हो सकती है घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ चुनावों के मद्देनजर दिल्ली में कांग्रेस द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 12 नवंबर को 18 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी कर सकती है। हालांकि नामों का एलान बाद में किया जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक होने जा रही है। वहीं, बीजेपी भी अगले हफ्ते तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। प्रदेश कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पिछले दो दिनों से दिल्ली में मौजूद है। जहां स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों के चयन को लेकर बैठक कर रही है। विधानसभा के 90 सीटों में से 18 सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होंगे, जिसमें नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटें और राजनंदगांव जिले की 6 सीटें निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं। मतदान का दूसरा चरण 20 नवंबर को है।

छत्तीसगढ़: टिकट को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, 18 सीटों पर उम्मीदवारों की हो सकती है घोषणा

बुधवार और गुरुवार को हुई बैठक में दावेदारों की पूरी हिस्ट्री खंगाली गई। परिवारिक पृष्ठभूमि से लेकर निष्ठा तक पर चर्चा की गई। वहीं संगठन में सक्रियता, अनुशासन और जनाधार को लेकर भी चर्चा की गई, जिसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी ने नामों की सूची भेज दी है।

कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पहली सूची में 18 के नाम होंगे। ऐसी चर्चा थी लेकिन अब साफ हो गया है कि पहली सूची सिर्फ 18 नामों की ही होगी। ज्यादा नामों को पहली सूची में जारी करने को पार्टी तैयार नहीं है। जानकारी के अनुसार तीन चरणों में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जाएगा। हालांकि कांग्रेस का ये दावा है कि अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम की सहमति बन गई है। कुछ सीटों को लेकर गतिरोध है, जिसे जल्द दूर कर लिया जाएगा। कोशिश ये है कि सहमति स्क्रीनिंग कमेटी में ही बना लिया जाए। सीईसी में पैनल नहीं भेजा जाए, क्योंकि अगर यह मामला सीईसी में पैनल गया तो फिर फैसले में ज्यादा वक्त लग सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+