कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के अपने विधायकों को दिल्ली बुलाया, कल फिर राहुल गांधी से मिलेंगे भूपेश बघेल
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया, कल फिर राहुल गांधी से मिलेंगे भूपेश बघेल
नई दिल्ली, 26 अगस्त: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं, सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव में इन दिनों टकराव देखने को मिल है। दोनों के बीच सुलह को लेकर कांग्रेस आलाकमान लगातार कोशिशों में लगा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के साथ बैठक कर दोनों के बीच सुलह की कोशिश की था। हालांकि मामला खत्म होता नहीं दिख रहा है। राज्य के सीनियर नेताओं से मिलने के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है।

कल फिर राहुल से मिलेंगे बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली आएंगे और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को भी वो राहुल से मिले थे। ऐसे में इस सप्ताह में उनकी राहुल के साथ ये दूसरी बैठक होगी। वहीं टीएस सिंहदेव मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ वापस नहीं गए हैं, वो अभी दिल्ली में ही हैं।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के इंचाार्ज पीएल पुनिया ने कहा है कि भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच कोई तनाव नहीं है। बघेल और देव दोनों ने ही साफ कर दिया है कि पार्टी नेतृत्व जो भी फैसला करेगा, वो मंजूर होगा। हालांकि विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है।

आखिर क्या है विवाद
दरअसल टीएस सिंहदेव खेमा ये दावा कर रहा है कि चुनाव जीतने के बाद जब बघेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था तो ये तय हुआ था कि पहले ढाई साल भूपेश और उसके बाद ढाई साल सिंहदेव सीएम रहेंगे। बघेल की सीएम के तौर पर ढाई साल पूरे हो जाने पर अब वो खुद को सीएम बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं भूपेश बघेल की ओर से कहा गया है कि ढाई-ढाई साल को कोई फॉर्मूला तय नहीं हुआ था।
Recommended Video

2018 में बनी थी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार
राहुल गांधी की मंगलवार को भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के साथ करीब तीन घंटे तक बैठक चली थी। बैठक के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पीएल पुनिया भी मौजूद थे। बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने इस बात से इनकार किया कि इस बैठक में सीएम बदलने पर कोई चर्चा हुई। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली थी। उस समय सीएम पद के लिए भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव और ताम्रध्वज साहू का नाम सबसे आगे था। उस वक्त आलाकमान ने भूपेश बघेल को सीएम पद सौंपा था। कुछ समय बाद ही भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं। जो हाल के दिनों में खुलकर सामने आ गई हैं।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन से आसान होगा दिल्ली से हरिद्वार का सफर, 3 घंटे में पूरी होगी यात्रा! -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications