RSS-BJP वाले सड़क पर गोडसे मुर्दाबाद का नार लगाएं, मान जाऊंगा ये गांधी को मानते हैं: भूपेश बघेल
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन संघ के लोग सड़क पर खड़े होकर गोडसे मुर्दाबाद का नारा लगाएंगे उस दिन मैं ये मान लूंगा कि ये लोग गांधी को मानते हैं। पत्रकारों से बात करते हुए बघेल ने उन संघ और भाजपा के नेताओं पर भी तीखा हमला बोला जिन लोगों ने अपने घर पर गोडसे की मूर्ति लगवा रखी है।
Recommended Video

गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाएं
भूपेश बघेल ने कहा कि मैं आरएसएस के लोगों से कहना चाहता हूं कि जिस दिन ये लोग गोडसे मुर्दाबाद कहेंगे मैं मान लूंगा का ये लोग गांधी को मानते हैं। यही नहीं मुख्यमंत्री ने चुनौती दी कि मोहन भागवत और आरएसएस से जुड़े लोग गोडसे मुर्दाबाद और गांधी के हत्यारे मुर्दाबाद का नार लगाएं तो मैं मान लूंगा ये लोग गांधी को मानते हैं।

जमकर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी का नाम लेकर बीजेपी और आरएसएस की आलोचना की है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी के बहाने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिस दिन संघ के लोग 'गोडसे मुर्दाबाद' का नारा लगाएंगे, उस दिन मैं मान लूंगा कि वो गांधी को मानते हैं। उन्होंने कहा कि जो भाजपा और आरएसएस के लोग अपने घर पर गोडसे की मूर्ति लगा रखे हैं अगर उनके खिलाफ कार्रवाई हो तो मैं यह मान लूंगा कि नरेंद्र मोदी सच में गांधीवादी हैं।
150वीं जयंती
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का बयान ऐसे समय पर आया है जब महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को मनाने के लिए विशेष तैयारी की गई है। इसके लिए खास आयोजन किया गया है। विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, पदयात्रा और चार बड़ी योजनाओं के शुभारंभ की भी तैयारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications