छत्तीसगढ़: 5 सितंबर से शुरू होगी भाजपा की अटल विकास यात्रा, मोदी-शाह होंगे शामिल
रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर सरकार लोगों के बीच जाने की तैयारी में है। इस लेकर रविवार को सीएम हाऊस में पदाधिकारियों की बैठक हुई। चुनाव के ठीक पहले 5 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक विकास यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी शुरुआत डोंगरगढ़ से होगी। यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा की शुरुआत में पहली सभा डोंगरगढ़ में होगी। उसके बाद तखतपुर, बिल्हा में सभाओं का आयोजन किया जाएगा। बिलासपुर में विकास यात्रा के दौरान रोड-शो भी किया जाएगा। विकास यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।

रविवार को सीएम हाऊस में उन सभी भाजपाइयों को बुलाया गया था, जिनकों विकास यात्रा के दौरान जबावदारी सौंपी गई है। इसमें सीएम की यात्रा के दौरान भीड़, विभिन्न प्रकार की तैयारियां के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए है। बैठक में इस बात भी चर्चा की गई है कैसे शासन की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले। कैसे उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। इसके अलावा आने वाले शिकायतों को निराकरण के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई है। सरकार का ऐसा मानना है कि विकास यात्रा के जरिए सीधे जनता से जुड़ा सकता है और उनकी समस्याओं से रुबरू हो सकते हैं, इसलिए सरकार चुनाव से पहले जनता के बीच जाना चाहती है।
डोंगरगढ़ में यात्रा को शाह दिखाएंगे हरी झंडी
अमित शाह का कार्यक्रम 5 सितंबर को तय हो गया है। वे अटल विकास यात्रा के दूसरे चरण में मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के साथ ही डोंगरगढ़ से विकास को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही वे इसके बाद 29 सितंबर को वापस चुनावी तैयारियों का जायजा लेने छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं।
जांजगीर-चांपा आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य सरकार की अटल विकास यात्रा में शामिल होने के लिए 22 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आएंगे। वे पहले रायपुर आएंगे। फिर, यहां से हेलिकाप्टर से जांजगीर जाएंगे। उनके यहां एनटीपीसी के लारा प्लांट के लिए उद्घाटन में शामिल होने की भी खबर है। हालांकि अभी फाइनल कार्यक्रम दिल्ली से जारी नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications