छत्तीसगढ़: भाजपा विधायक की हत्या का आरोपी नक्सली एनकाउंटर में ढेर
नईदिल्ली। छत्तीसगढ़ के बस्तर में रविवार को सुरक्षाबलों ने एक नकस्ली को मार गिराया है। मारे गए नकस्ली को भाजपा विधायक भीमा मांडवी की हत्या में भी आरोपी बताया गया है। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि हीरोली के जंगलों में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बीते महीने नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के विधायक भीमा मंडावी की 9 अप्रैल को नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने भीमा मंडावी के काफिले पर दंतेवाड़ा से लगे श्यामगिरी के बाजार के पास हमला किया था। नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था जिसमें बीजेपी के दंतेवाड़ा से विधायक भीमा मंडावी और चार पुलिसकर्मियों की जान गई थी। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications