छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सुकमा में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। करीब साढ़े तीन घंटे चली मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। पहले बताया गया था कि महिला नक्सली मारी गई है लेकिन बाद में आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया है कि मारा गया नक्सली पुरुष है। एक बंदूक भी इसके पास से मिली है।

Chhattisgarh, bastar, naxal, CoBra, STF, sukma, छत्तीसगढ़ , नक्सल, बस्तर

ये मुठभेड़ चिंतागुफा क्षेत्र के तोंडामरका के जंगल में हुई है। नक्सलियों के होने की सूचना पर डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्चिंग शुरू की थी। आईजी ने बताया कि जवान चिंतागुफा क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। तीन घंटे से ज्यादा समय तक ये मुठभेड़ चली। जिसमें एक नक्सली मारा गया।

सुकमा में मंगलवार शाम भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई थी। इसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था और एक जवान घायल है। सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान नक्सलियों की मौजूद होने की सूचना पर सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

करीब 15-20 मिनट चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद जवानों को किस्टाराम कैंप लाया गया। घायल जवान कनई मांझी की यहां मौत हो गई। कनई पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले थे और सीआरपीएफ में कांस्टेबल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+