छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: रमन सिंह ने भरा पर्चा

बारिश में भीगते हुए भी वे अपने नेता की जय-जयकार कर रहे थे। पर्चा दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव में जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने राजनांदगांव की जनता को अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यो से अवगत कराया। सभा के पहले मुख्यमंत्री की एक बड़ी रैली भी निकाली गई जिसमें सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता शामिल हुए।
मुख्यमंत्री के साथ ही डोंगरगढ़ से सरोजनी बंजारे, मानपुर मोहला से भोजेश शाह, खुज्जी से विजय साहू, डोंगरगांव से दिनेश गांधी, खैरागढ़ से कोमल जंघेल ने सीएम के साथ अपना पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने के बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में तेजी से जुट जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications