Chhath Puja special Train: रेलवे अगले पांच दिनों में चलाएगा 1,500 ट्रेनें, अश्विनी वैष्णव ने लिया जायजा

Chhath Puja special Train: भारतीय रेलवे ने आगामी छठ पूजा के मद्देनजर अपने यात्री प्रबंधन और विशेष ट्रेन संचालन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस कड़ी में गुरुवार, 23 अक्टूबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन स्थित वॉर रूम का दौरा किया और रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का निरीक्षण किया।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और समय पर सेवा सुनिश्चित हो। रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि अगले पाँच दिनों में 1,500 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि त्योहार के समय बढ़ी हुई यात्री भीड़ को संभाला जा सके। इसके अलावा, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक देशभर में 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चल रही हैं।

chhath-puja-special-train

क्या है रेलवे की विशेष तैयारियाँ

रेल मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की थी कि अगले पाँच दिनों में 1,500 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, यानी औसतन प्रति दिन 300 ट्रेनें। इसके अलावा, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें देशभर में संचालित की जा रही हैं, ताकि त्योहारों के समय यात्रा सहज और सुरक्षित हो।

अब तक, कुल 11,865 ट्रिप्स (916 ट्रेनें) घोषित की जा चुकी हैं, जिनमें 9,338 आरक्षित और 2,203 अनारक्षित ट्रिप्स शामिल हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में एक बड़ा इजाफा है, जब केवल 7,724 विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं।

सियालदह रेल मंडल की तैयारी

पूर्वी रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) सियालदह, राजीव सक्सेना ने ANI से बातचीत में बताया कि इस बार 136 ट्रेनें, जिनमें 8 विशेष सेवाएं शामिल हैं, संचालित की जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया, पानी की व्यवस्था और 24 घंटे निगरानी के लिए वॉर रूम बनाया गया है। सक्सेना ने कहा,हमने यात्रियों के लिए वॉर रूम बनाया है, जो हमारे स्टेशनों से लाइव फीड प्राप्त करता है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पूर्व सैनिकों की मदद से भी भीड़ प्रबंधन किया जा रहा है।

कब से शुरू हो रहा है महापर्व छठ पूजा?

छठ पूजा सूर्य देवता को समर्पित प्रमुख त्योहार है, जो बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। यह 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

  • नहाय-खाय (25 अक्टूबर): शरीर और मन की शुद्धि।
  • खरना (26 अक्टूबर): व्रत की शुरुआत और सामूहिक भोजन।
  • छठ पूजा (27 अक्टूबर): डूबते सूर्य देवता की अराधना।
  • उषा अर्घ्य (28 अक्टूबर): उगते सूर्य को अर्घ्य।

छठ पूजा का त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यात्रियों के बढ़ते पैमाने के कारण रेलवे के लिए भी विशेष चुनौती और तैयारी का अवसर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+