Chhapaak के रिलीज होते ही दीपिका पादुकोण ने Twitter पर बदला अपना नाम
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बहुचर्चित फिल्म 'छपाक' सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और उम्मीद के मुताबिक फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिल्म की रिलीज के ठीक पहले दीपिका और उनकी फिल्म 'छपाक' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था।

दीपिका के JNU जाने से मचा था बवाल
वजह दीपिका पादुकोण का जवाहर लाल विश्विद्यालय के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना था, दीपिका के इस कदम से अभी भी काफी लोग नाराज हैं, उनकी फिल्म 'छपाक' का बॉयकॉट करने के लिए लहर भी चली थी।

दीपिका ने Twitter पर बदला अपना नाम
लेकिन अब जब दीपिका की 'छपाक' रिलीज हो चुकी है, तो उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है, दीपिका पादुकोण ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदल कर मालती कर दिया है, इसके साथ ही दीपिका ने ट्विटर पर अपनी डीपी की जगह 'छपाक' का पोस्टर लगाया है, ट्विटर के साथ ही दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के नाम में भी मालती लिखा है, आपको बता दें कि फिल्म 'छपाक' में दीपिका के करेक्टर का नाम मालती है।

मेघना गुलजार हैं फिल्म 'छपाक' की निर्देशक
मालूम हो कि मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'छपाक' एक एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है, जिसे किसी की नफरत का शिकार होना पड़ा था, तीन राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'छपाक' फिल्म कानूनी पचड़ों में भी फंसी लेकिन आखिरकार रिलीज के पहले ही दिन इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।'छपाक' ने पहले दिन 4.7 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है, उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा कमाएगी।












Click it and Unblock the Notifications