मोदी के 'अंध भक्तों' को कहा सेक्सुअली फ्रस्ट्रेटेड, ट्वीटर पर हुई चेतन भगत की खिंचाई
नयी दिल्ली। अपनी रोचक रचनाओं से बेस्ट सेलर लेखकों में शुमार चेतन भगत अब विवादों में घिर गए हैं। ्पने एक लेख को लेकर चेतन लोगों की आलोचनाओं में घिर गए हैं। अंग्रेजी अखबार में लिखे अपने एकत लेख को लेकर चेतन पर आलोचनाओं की बरसात हो रही है।

चेतन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखे इस आर्टिकल में खुद को उनका वफादार कहने वाले 'अंध भक्तों' को 'सेक्सुअली फ्रस्ट्रेटेड' कहा है। उन्होंने लिखा है कि 'मोदी भक्त' अपनी खराब अंग्रेजी की वजह से महिलाओं को 'रिझा' नहीं पाते हैं। उन्होंने मोदी के 'अंध समर्थकों' पर निशाना साधते हुए विवादित बयान लिखा है। उनके मुताबिक ऐसे लोग इसकी ठीक से समझ भी नहीं रखते हैं।
इस बयान के बाद ट्वीटर पर चेतन भगत की खूब खिंचाई हो रही हैं।लोग उनके बयान पर हमले कर रहे हैं। चेतन को लेकर जिस बात पर लोग सबसे ज्यादा भड़के हुए हैं, वह मोदी भक्तों को 'हीन भावना से ग्रसित भारतीय' पुरुष कहना है। चैतन ने ऐसे लोगों को उनकी खराब अंग्रेजी और पृष्ठभूमि को लेकर शर्मिंदा और सेक्सुअली फ्रस्ट्रेटेड कहा है।












Click it and Unblock the Notifications