चेतन भगत बोले- सुशांत का मेरे करियर में बहुत योगदान, इन लोगों को लिया निशाने पर

नई दिल्ली। लेखक चेतन भगत ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कई बातें कही हैं। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की अंदरुनी राजनीति को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में चेतन ने कहा कि सुशांत को इंडस्ट्री में चली आ रही राजनीति की समझ नहीं थी। उन्होंने सुशांत को एक भावुक इंसान बताते हुए कहा कि उनके करियर में सुशांत का बहुत हाथ है।

सुशांत से लोगों ने फायदा उठाया

सुशांत से लोगों ने फायदा उठाया

चेतन ने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में कहा है कि यह फैक्ट कि सुशांत इं​डस्ट्री के अंदर से नहीं थे और उनके साथ उस तरह से व्यवहार नहीं किया गया था, जो होना चाहिए था। इसने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत भावुक और दिल से कमजोर था और इसी वजह से हर कोई उसका उपयोग कर रहा था। चेतन ने कहा, मैं सुशांत से बात करता रहता था। उन्होंने 'रेवोल्यूशन 2020' करने का फैसला किया था, ये फिल्म उनकी लिखी पुस्तक पर आधारित है। हालांकि, यह अब संभव नहीं है।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case : Mumbai Police से मिली CBI Team,लिए सभी दस्तावेज | वनइंडिया हिंदी
    सुशांत से मेरे करियर को बहुत फायदा किया

    सुशांत से मेरे करियर को बहुत फायदा किया

    चेतन भगत ने सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म 'काई पो चे' से उनके बॉलीवुड करियर को फिर से जीवित करने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि उनके करियर को फिर से जिंदा करने के पीछे एक्टर सुशांत सिंह और अभिषेक कपूर का बहुत बड़ा योगदान हैं। कोई भी उनकी इस कहानी पर फिल्म नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि यह गुजरात के गोधरा दंगों पर आधारित थी। तभी अभिषेक कपूर ने ये तय किया कि हम फिल्म तो बनाएंगे, लेकिन इसमें नए कलाकार को कास्ट करेंगे। उस वक्त सुशांत के लिए ये फिल्म करना काफी जोखिम भरा था, क्योंकि ये कोई प्रेम कहानी नहीं थी लेकिन उसने काम किया। चेतन ने अपनी बात करते हुए कहा कि विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें बहुत तंग किया था और वो काफी परेशान रहने लगे थे।

    सीबीआई कर रही है सुशांत केस की जांच

    सीबीआई कर रही है सुशांत केस की जांच

    सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित फ्लैट पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। अभी तक इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सीबीआई मामले की जांच करेगी।सीबीआई ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, श्रुति मोदी, समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सुशांत की मौत के बाद लगातार कुछ लोग ये कह रहे हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में उन लोगों को लिए काम करना मुश्किल है, जो फिल्मी परिवारों से नहीं हैं। सुशांत क्योंकि पटना से आए थे इसलिए उनके दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+