English Exam का एक सवाल, जिसे देखते ही खुशी से उछल पड़े शतरंज खिलाड़ी प्रगनानंद, जानें क्यों?

R Praggnanandhaa: शतरंज के माहिर खिलाड़ी आर प्रगनानंद ने अपनी अंग्रेजी परीक्षा से चेकमेट मोमेंट साझा किया है। दरअसल, प्रगनानंद को 12वीं कक्षा की अंग्रेजी भाषा की परीक्षा देते समय एक सवाल का जवाब देने में फायदा मिल गया। प्रगनानंद 12 वीं की इंग्लिश की परीक्षा दे रहे थे इसी दौरान उन्हें चेक से जुड़ा ही सवाल मिल गया। उन्होंने पेपर की एक तस्वीर साझा की, जिसमें पिछले साल भारत में आयोजित 44वें शतरंज ओलंपियाड पर एक प्रश्न था। 17 वर्षीय प्रगनानंद यह प्रश्न देखकर बहुत खुश हुए क्योंकि उस ओलंपियाड में विजेता वही थे।

इस प्रश्न को देखते ही खुश हो गए प्रगनानंद
दरअसल, प्रश्न में छात्रों से यह वर्णन करने के लिए कहा गया था कि चेन्नई के मामल्लपुरम में 44वें शतरंज ओलंपियाड का आयोजन कैसे किया गया था। इस प्रश्न को जवाब देना प्रगनानंद के लिए आसान हो गया क्योंकि उस ओलंपियाड में उन्होंने खुद हिस्सा लिया था।

Chess Prodigy R Praggnanandhaa

प्रगनानंद ने प्रश्नपत्र भी साझा किया
उन्होंने ट्विटर पर प्रश्नपत्र शेयर करते हुए लिखा कि मैंने आज 12वीं की परीक्षा दी, अंग्रेजी का पेपर दिया और इस प्रश्न को सामने आते देखकर खुशी हुई। उन्होंने प्रश्नपत्र की तस्वीर के साथ ट्वीट किया। प्रश्नपत्र के पोस्ट को पांच लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 80,000 लाइक्स मिल चुके हैं।

सवाल को शेयर करते ही सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी। एक यूजर ने कहा कि क्या क्षण था! आपने हमें गौरवान्वित किया। एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। एक तीसरे उपयोगकर्ता ने कहा बहुत बढ़िया, यह आंशिक आत्मकथा भी है।

एक यूजर ने कहा यह अन्य छात्रों के साथ अन्याय है। एक व्यक्ति ने कहा कि आपसे बेहतर जवाब कौन दे सकता था।
एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की और लिखा कि आपने इसे लिखने के लिए कितनी अतिरिक्त शीट मांगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+