चेन्नई जल सकंट पर चिंतित हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो, बोले- एक शहर, जहां पानी ही नहीं
नई दिल्ली। मशहूर हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पानी की कमी को लेकर चिंता जाहिर की है। लियोनार्डो ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इसको लेकर लिखा है। पर्यावरण से जुड़े मामलों को लेकर लगातार लिखने और काम करने वाले लियोनार्डो ने रहा है कि चेन्नई भारी जल संकट से जूझ रहा है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, एक कुआं जो पूरी तरह से खाली और बिना पानी का एक शहर।

डिकैप्रियों ने चेन्नई में पानी की कमी पर एक खबर शेयर करते हुए लिखा, चार प्रमुख जलाशयों के पूरी तरह सूख जाने के बाद दक्षिणी भारत का शहर चेन्नई संकट में है। पानी की भारी कमी की वजह से शहर को तुरंत इसके किसी हल को खोजने की जरूरत है। शहरी सरकारी टैंकों से पानी लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े हो रहे हैं। जलस्तर गिरने से, होटल और रेस्तरां अस्थायी रूप से बंद होने शुरू हो गये हैं और शहर की मेट्रो में एसी बंद कर दिये गये हैं। शहर के अधिकारी पानी के वैकल्पिक स्रोत खोजने में जुटे हैं, लोग बारिश के लिए प्रार्थना करने में जुटे हैं। बारिश शहर के लिए बहुत जरूरी है।
डिकैप्रियो एक फाउंडेशन चलाते हैं, जो पर्यावरण जागरुकता बढ़ाने का काम करता है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली के गाजपुर में कूड़े के बढ़ते ढेर को लेकर भी अपनी चिंता को जाहिर किया था। बता दें कि चेन्नई में जिन चार जलाशयों से पानी आता है, वे सूख चुके हैं। शहर के सामने पानी के लिए भारी परेशानी है।












Click it and Unblock the Notifications