बड़े दिलवाला चायवाला: स्‍टाफ को देता है सोने की अंगूठी, कराता है फाइव स्‍टार में डिनर

हम बात कर रहे हैं शिकागो टी स्टॉल के मालिक सुकुमारन की, जो तीन दशक से चेन्नई शहर में अपनी छोटी सी चाय की दुकान चला रहे हैं।

नई दिल्ली। आपको सुनकर अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है कि एक चाय की दुकान चलाने वाला शख्स अपने कर्मचारियों का कितना ख्याल रखता है। वो अपने कर्मचारियों को न केवल निश्चित सैलरी देता है, साथ ही उन्हें साल में एक बार गिफ्ट के तौर पर सोने की अंगूठी समेत कई दूसरे गिफ्ट भी देता है। इतना ही नहीं ये टी-स्टॉल मालिक अपने कर्मचारियों को 5-स्टार होटल में खाना भी खिलाने ले जाता है। अंतरराष्ट्रीय लेबर डे के दिन ये गिफ्ट वो अपने कर्मचारियों को देता है।

3 दशक से टी-स्टॉल चला रहे हैं सुकुमारन

3 दशक से टी-स्टॉल चला रहे हैं सुकुमारन

हम बात कर रहे हैं शिकागो टी स्टॉल के मालिक सुकुमारन की, जो तीन दशक से चेन्नई शहर में अपनी छोटी सी चाय की दुकान चला रहे हैं। सुकुमारन के टी-स्टॉल खोलने की कहानी बेहद खास है। सुकमारन करीब 33 साल पहले केरल से तमिलनाडु नौकरी की तलाश में आए थे। यहां आकर उन्होंने शुरू में कई टी-स्टॉल्स पर काम किया लेकिन एक बार उनकी एक टी-स्टॉल के मालिक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

शिकागो टी-स्टॉल खोलने की है ये कहानी

शिकागो टी-स्टॉल खोलने की है ये कहानी

विवाद के बाद सुकुमारन ने उसी समय अपना टी-स्टॉल खोला और इसका नाम रखा शिकागो टी-स्टॉल। सुकुमारन ने टी-स्टॉल का नाम शिकागो के नाम इसलिए रखा क्योंकि 1864 में शिकागो में मजदूरों का आंदोलन हुआ था जिसमें मजदूरों से 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं कराने की मांग की गई थी। इसी आंदोलन से प्रभावित होकर सुकमारन ने अपने टी स्टॉल का नाम शिकागो टी-स्टॉल रखा।

रोजाना आते हैं हजारों ग्राहक

रोजाना आते हैं हजारों ग्राहक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकुमारन की शिकागो टी-स्टॉल इलाके में काफी लोकप्रिय है। इस छोटी सी दुकान में कई ग्राहक ऐसे हैं जो करीब 10 साल से यहां आ रहे हैं। रोजाना हजारों ग्राहक इस टी-स्टॉल में पहुंचते हैं। जानकारी क मुताबिक सुकुमारन अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों का खास ध्यान रखते हैं।

आखिर कितनी सैलरी मिलती है यहां काम करने वाले कर्मचारियों को

आखिर कितनी सैलरी मिलती है यहां काम करने वाले कर्मचारियों को

सुकुमार अपने हेड कुक को रोज का करीब 700 रुपये देते हैं वहीं चाय बनाने वाले को 500 के करीब रुपये देते हैं। दूसरे कर्मचारियों को करीब 400 रुपये दिया जाता है। इसके अलावा मजदूर दिवस के सुकुमारन अपने यहां साल भर काम करने वाले कर्मचारियों को खास तोहफा देते हैं। इसमें सोने की अंगूठी, कपड़े और 5-स्टार होटल में खाना शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+