चेन्नई में तौहीद जमात का नागरिकता कानून के खिलाफ मार्च, जुटे हजारों लोग

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शनिवार को चेन्नई में तमिलनाडु तौहीद जमात ने विरोध प्रदर्शन किया। जमात की ओर से शहर में इसके खिलाफ मार्च निकाला गया। मार्च हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मार्च में लोगों ने बड़ा तिरंगा झंड़ा थामे हुए था और कानून के विरोध में पोस्टर लहरा रहे थे। शनिवार को भी देशभर के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकता बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

Recommended Video

    CAA के खिलाफ Chennai में Tamil Nadu Thowheed Jamath का मार्च । वनइंडिया हिंदी
    Chennai Tamil Nadu Thowheed Jamath protest against Citizenship Act

    नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज विपक्षी दल कांग्रेस भी कई जगहों पर प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के नेता आज पटना, चेन्नई और मुंबई और कई दूसरी जगहों पर इस कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतर गए हैं। कांग्रेस ने इसे संविधान बचाओ, भारत बचाओ रैली का नाम दिया है।

    विवादित नागरिकता कानून का ससंद में पेश किए जाने के बाद से ही विरोध हो रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों में असम, त्रिपुरा, मेघालय में लगातार जनजीवन प्रभावित है। देश के दूसरे हिस्सों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली की जामा मस्जिद समेत आधा दर्जन जगहों पर प्रदर्शन हुए।

    बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून हाल ही में संसद से पास हुआ है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रस्ताव है। कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। देशभर की बड़ी यूनिवर्सिटियों के छात्र भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। इसके खिलाफ हुए प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+