Historic Rainfall in Chennai: चेन्नई में बारिश ने तोड़े सालों के रिकॉर्ड, जून में दर्ज की गई ऐतहासिक वर्षा

Chennai Monsoon: चेन्नई में मानसून का सीजन शुरू हो गया है। जैसे ही चेन्नई ने अपने वार्षिक मानसून के मौसम का स्वागत किया, सभी की निगाहें जून 2024 के बारिश के आंकड़ों पर टिक गईं। परंपरागत रूप से, चेन्नई में इस महीने के दौरान औसतन लगभग 60 मिमी बारिश होती है, जिसमें भी केवल चार दिन ही वर्षा होती है।नतीजतन, 200 मिमी के बारिश का निशान पार करना एक बेहद दुर्लभ घटना है।

इस साल चेन्नई की बारिश में जो ध्यान देने वाली जो विशेष बात है वो न केवल कुल वर्षा का दर है बल्कि बारिश के दिनों की संख्या भी है। आर प्रदीप जॉन, जो अपने पेज - तमिलनाडु वेदरमैन - पर मौसम के बारे में अपडेट देते हैं, ने बताया कि मीनंबक्कम में अप्रत्याशित रूप से 11 दिन बारिश दर्ज की गई है। जबकि नुंगमबक्कम में 9 दिन बारिश हुई, जिससे स्थिति की विशिष्टता (यूनिकनेस) बढ़ गई।

Chennai records Historic Rainfall

मीनंबक्कम में जून में हुई वर्षा के 1813 से अब तक के ऐतहासिक आंकड़े:

1996: 697.5 मिमी
1991: 263.9 मिमी
1870: 219.2 मिमी
2024: 218.9 मिमी
2023: 210.8 मिमी
1826: 197.4 मिमी
1886: 194.8 मिमी
1868: 182.6 मिमी

साल 1950 के बाद से नुंगमबक्कम में जून के दौरान हुई शीर्ष वर्षा के आंकड़े:

1996: 512 मिमी
2024: 262.3 मिमी
2023: 228.3 मिमी
1991: 217 मिमी

यह ध्यान देने वाली बात है कि 1996 की रिकॉर्ड-तोड़ बारिश बेजोड़ है और एक हजार साल बाद भी इसे पार करने की संभावना नहीं है। उल्लेखनीय रूप से, चेन्नई में लगातार दो वर्षों तक 200 मिमी से अधिक मासिक बारिश हुई है, जिसे परंपरागत रूप से सबसे कमजोर महीनों में से एक माना जाता है।

चेन्नई के मौसम की रिपोर्ट

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आरएमसी) के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अधिकतम तापमान सामान्य सामान्य रहने की संभावना है। 25 जून को अलग-अलग क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 3°C तक अधिक दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु के मैदानी इलाकों में 33-37 डिग्री सेल्सियस, दक्षिण आंतरिक तमिलनाडु के मैदानी इलाकों में 34-36 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दक्षिण तटीय तमिलनाडु में तापमान 30-38°C के बीच रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान 16°C और 23°C के बीच रहा।

चेन्नई में सामान्य अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जिसमें एनबीके 35.6 डिग्री सेल्सियस (1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे) और एमबीके 35.8 डिग्री सेल्सियस (1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे) रहा।

अगले दो दिनों के लिए, आरएमसी ने नीलगिरी जिले और कोयंबटूर जिले के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम एजेंसी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा, "कन्याकुमारी जिले, तिरुपुर, डिंडीगुल, थेनी, तेनकासी और तिरुनेलवेली जिलों के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+