VIDEO: अम्यूजमेंट पार्क में झूला झूल रहे थे लोग, अचानक हुई ऐसी घटना रह गए सभी सन्न

चेन्नई। चेन्नई के पास पूनमल्ले में स्थित क्वींसलैंड मनोरंजन पार्क में हुए एक दुर्घटना के बाद उसका संचालन निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए थे। यह घटना 18 जून की है जब पार्क में 12 सवारियां लिए हुए झूला ऊपर की ओर जा रहा था। सभी मस्ती के मूड में थे। फ्री फॉल के शुरू होने के बाद कुछ देर बाद तक सभी सवारियां हाथ हिलाती हुईं दिख रही थी कि अचानक एक हिस्से का केबल टूट गया और झूला दस फीट की ऊचाई से झटके साथ नीचे आ गया।

Chennai Queensland Amusement park operations suspend after accident

हालांकि इस घटना की जानकारी पुलिस को तब मिली जब इसका वीडियो वायरल हुआ। क्योंकि पार्क घूमने गए किसी आगंतुक ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया था, जो कि बाद में वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाध अधिकारियों और कर्मचारियों की नीद उड़ गई। क्योंकि यह घटना बड़े हादसे का रूप ले सकता था।

पूनमल्ले के असिस्टेंट कमिश्नर एस मुथुवेल पंडी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि फ्री फॉल टावर की घटना की जानकारी हमे तब नहीं दी गई जब यह घटना घटी, जब अगले दिन वीडियो सामने आया तो हमे घटना के बारे में पता चला। हादसे के बाद क्वींसलैंड परिसर के अंदर मौजूद डॉक्टरों ने आगंतुकों को प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर वो चले गए।

उन्होंने कहा कि पुलिस जब थीम पार्क में गई उसने घटना की पुष्टि की और वहां पर प्लेटफॉर्मों में एक टूट गया हुआ पाया गया। इसके बाद हमने तुरंत प्रबंधन को सवारियों की सुरक्षा के लिए नोटिस जारी किया और जिससे वहां पहुंचने वालों को परेशानी में डाल सकता था। हमारा उद्देश्य सभी आगंतुकों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रबंधन की ओर से सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी करने के बाद, हम यह सुनिश्चित करने के लिए थीम पार्क का निरीक्षण करेंगे कि इस तरह की घटनाओं को रोका जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+