Chennai News: कुछ ही घंटों में एक फार्मेसी कर्मचारी बना करोड़पति! खाते में 753 करोड़ रुपए देख उड़े होश
Chennai News: चेन्नई में एक फार्मेसी कर्मचारी अचानक ही कुछ ही घंटों में करोड़पति बन गया। फार्मेसी कर्मचारी को इस बात का पता तब चला, जब उसने अपना बैंक अकाउंट चेक किया। अचानक ही खाते में 753 करोड़ रुपये जमा देखकर उसके होश उड़ गए। आननफानन कर्मचारी ने बैंक को इसकी सूचना दी।
बैंक ने कुछ देर के लिए उसके खाते को फ्रीज कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि अचानक फार्मेसी कर्मचारी के खाते में करोड़ों रुपए कहां से आ गए? दोस्त को उधार दिए 2,000 रुपये और खाते में आए करोड़ो...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फार्मेसी कर्मचारी मुहम्मद इदरीस ने शुक्रवार (6 अक्टूबर) को अपने कोटक महिंद्रा बैंक खाते से एक दोस्त को 2,000 रुपये ट्रांसफर किए थे। इस ट्रांजेक्शन के बाद उन्होंने अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करने का फैसला किया। जब उन्होंने अपना बैंक बैलेंस देखा तो मैसेज में 753 करोड़ रुपये की चौंकाने वाली रकम दिखाई गई। इस असामान्य घटना से चिंतित इदरीस ने बैंक को मामले की सूचना दी, जिसने बाद में उसका खाता फ्रीज कर दिया।
कैब ड्राइवर रातो-रात बना करोड़पति
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई ऐसी घटनाए सामने आ चुकी हैं। जब एक व्यक्ति रातो-रात करोड़पति बन गया हो। तमिलनाडु में यह इस तरह की तीसरी घटना है। चेन्नई के राजकुमार नाम के एक कैब ड्राइवर को पता चला कि उसके तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक खाते में 9,000 करोड़ रुपये का बैलेंस है। मामला सामने आने के बाद बैंक ने स्थिति में सुधार किया और अतिरिक्त पैसा वापस ले लिया गया। दूसरी घटना, तंजावुर के गणेशन नाम के एक व्यक्ति की है, जो अपने बैंक खाते में 756 करोड़ रुपये पाकर दंग रह गया।












Click it and Unblock the Notifications