याद आते थे जेल के दोस्त और खाना, गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी के सामने चोरी की बाइक
याद आते थे जेल के दोस्त, गिरफ्तारी के लिए चोरी की बाइक
चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक शख्स ने इसलिए एक के बाद एक चोरियां इसलिए की ताकि वो जेल जा सके। कुछ महीने पहले ही ये शख्स छूटा था और उसे जेल का खाना और साथी कैदी याद आ रहे थे। ऐसे में 52 साल के ज्ञान प्रकाश ने कई दफा पार्किंग में खड़ी बाइकों से पेट्रोल चुराया। जब इससे उनके खिलाफ मामला ना हुआ तो बाइक चोरी की।

बाइक चुराते हुए सीसीटीवी में दिखाया चेहरा
ज्ञानप्रकाश चोरी के मामले में जेल गया था। मार्च में वो जेल से रिहा हो गया। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से जेल जाने के लिए बाइक चुराई। बाइक चुराते समय उसने सीसीटीवी कैमरे के सामने ठीक से अपना चेहरा दिखाया ताकि पुलिस को उस तक पहुंचने में आसानी हो। इतना ही नहीं बाइक चुराने के बाद वह आसपास घूमता रहा ताकि पुलिस उसे देखे तो गिरफ्तार कर ले।

जेल मतलब तीन टाइम खाना, सिर पर छत, दोस्त
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वो जेल जाना चाहता है इसलिए चोरी की है। इस पर पुलिस ने इसके पीछे की वजह पूछी तो उसने बताया कि मार्च तक को जेल में था तो उसका वहां काफी मन लगता था। कई दोस्त थे दिन में तीन बार खाना मिलता था, सिर पर छत थी। जब से वो रिहा हुआ मन नहीं लगता था तो उसने फिर से जेल जाने के लिए ये चोरी की है। फिलहाल उसको जेल भेज दिया गया है।

परिवार के लोग देते थे ताने
पुलिस को ज्ञानप्रकाश ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद घर वाले ना उसकी देखभाल करते थे और ना भरपेट खाना देते थे। ऐसे में वो जेल में छूट गए अपने दोस्तों को याद करता था। उनसे वापस मिलने के लिए वो जेल जाना चाहता था और इसके लिए उसने चोरी की।












Click it and Unblock the Notifications