मोबाइल से ले रहा था कड़कती बिजली की तस्वीर, हुआ खौफनाक अंजाम
Recommended Video

चेन्नई: हाल ही में मौसम विभाग के मुताबिक देश के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई थी। कहा जा रहा है कि आने वाले तीन दिनों में बारिश सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है इसलिए ऐहतियातन एनडीआरएफ की तीन टीमों को तैनात किया गया है। बावजूद इसके कुछ लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं और इसके खतरनाक अंजाम सामने आ रहे हैं।

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में बुधवार को एक 43 वर्षीय व्यक्ति की उस वक्त मौत हो गई जब अपने मोबाइल फोन से आकाश में कड़कती हुई बिजली की तस्वीर खींचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान चेन्नई के पास थुरिप्पाकम के एचएम रमेश के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वह सुननंपुकुलम में एक दोस्त के झींगा फार्म में जा रहा था।

कड़कती हुई बिजली की तस्वीर लेते वक्त हुआ हादसा
अरंबक्कम स्टेशन से पुलिस सूत्रों का कहना है कि लगभग 3.30 बजे, रमेश ने अपने स्मार्टफोन कैमरे के साथ कड़कती हुई बिजली की तस्वीर लेने की कोशिश की। लेकिन, अचानक बिजली के झटके रमेश वह गिर गया। जब उसके दोस्तों ने उसे उठाने की कोशिश की, तो उन्हें चेहरे और छाती में जख्म के निशान मिले।

बिजली की तस्वीरें लेने की कोशिश करने वालों को सावधान रहने की सलाह
अरामंबक्कम पुलिस ने शव को पोन्नेरी सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रमेश के परिवार में उसकी पत्नी उमा (38), और एक बेटी ज़िया (13) हैं। इस घटना के बाद, तिरुवल्लूर पुलिस ने बिजली की तस्वीरें लेने की कोशिश करने वालों को सावधान रहने की सलाह दी है।

कई लोगों की हो चुकी है मौत
आंधी-तूफ़ान को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। बिजली कड़कने के कारण उत्तर भारत में कई लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में मौसम विभाग और प्रशासन लोगों से सावधान रहने की अपील कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications