Chennai Cargo Plane Fire: चेन्नई आ रहे कार्गो विमान के इंजन में अचानक उठीं लपटें, ऐसे टली बड़ी दुर्घटना

Chennai Cargo Plane Fire: चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार 12 अगस्त को एक बड़ी घटना टल गई, जब मलेशिया के कुआलालंपुर से आ रहे एक अंतरराष्ट्रीय कार्गो विमान (Cargo Plane) के एक इंजन में लैंडिंग के दौरान अचानक आग लग गई। विमान जैसे ही रनवे के करीब पहुंचा, उसके चौथे इंजन से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, पायलटों की सूझबूझ, एयरपोर्ट अधिकारियों की सतर्कता और दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

chennai-airport-cargo-plane-engine-caught-fire

Chennai Plane Engine Fire: लैंडिंग के दौरान चौथे इंजन में लगी आग

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्गो फ्लाइट के चौथे इंजन में लैंडिंग के वक्त आग भड़क उठी। इस स्थिति में पायलटों ने तुरंत एयरपोर्ट अधिकारियों को सतर्क कर दिया। हालांकि, पायलटों ने किसी आपातकालीन लैंडिंग की आवश्यकता नहीं समझी और सामान्य प्रक्रिया के तहत विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार दिया।

Chennai Airport पर फायर टेंडर पहले से थे तैयार

अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर तैनात दमकलकर्मी पहले से ही रनवे के पास अलर्ट पर थे। जैसे ही विमान ने रनवे पर लैंड किया, फायर टेंडरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

इस कार्गो विमान में कोई यात्री नहीं था, लेकिन चालक दल और ग्राउंड स्टाफ के लिए यह स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। सौभाग्य से सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है।

अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इंजीनियरिंग टीम विमान के इंजन और अन्य तकनीकी हिस्सों की गहन जांच कर रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके।

एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि ऐसे मामलों में तकनीकी खराबी, ईंधन रिसाव या बर्ड हिट जैसे कारणों की संभावना होती है, लेकिन सटीक वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+