VIDEO: स्मगलिंग का ये हथकंडा देख कस्टम अधिकारी में चौंके, हेयर विग-अंडरवियर-मोजे में छिपाकर लाए सोना
चेन्नई। चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अवैध रूप से सोना और विदेशी करेंसी की तस्करी करने की कोशिश कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कस्टम विभाग अधिकारियों से बचने के लिए आरोपियों ने स्मगलिंग का जो तरीका निकाला उसे देख ऑफिसर भी चौंक गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने अपने हेयर विग, अंडरवियर और मोजे में करोड़ों का सोना व लाखों रुपए का कैश छिपाया हुआ था। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वीडियो आया सामने
मामला, तमिलनाडु के चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है, जब कस्टम अधिकारियों ने अपने विग के नीचे छिपाकर सोने की तस्करी करने की कोशिश में 6 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों का कहना है कि यात्री दुबई से सोने की तस्करी का प्रयास कर रहे थे। कस्टम विभाग द्वारा आरोपियों की जांच का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि यात्री अपने हेयर विग के अलावा अंडरवियर और मोजों में छिपाकर भी सोना और विदेशी करेंसी लाए थे।

दुबई से भारत लौटे थे तस्कर
इन लोगों के पास से कुल ढाई करोड़ रुपए की कीमत का गोल्ड और 24 लाख रुपए विदेशी करेंसी जब्त की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से सोने की तस्करी कर रहे यात्री दुबई से फ्लाइट (FZ8515) में चेन्नई लौटे थे। फ्लाइट से उतरने के बाद तस्कर एयरपोर्ट से बाहर निकलने की प्रक्रिया से गुजर रहे थे, इसी दौरान कस्टम अधिकारियों को उनमें कुछ संदिग्ध महसूस हुआ जिसके बाद जांच करने पर उनकी पोल खुल गई।

अलग-अलग ग्रुप में हुए गिरफ्तार
अधिकारियों के मुताबिक ये लोग 5.55 किलो सोना अपने हेयर विग, अंडरवियर और मोजे में छिपाकर ले जा रहे थे। सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक प्रेस रिलीज में चेन्नई एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तस्करों के बारे में पहले ही खूफिया जानकारी मिल गई थी। बता दें कि सभी 6 आरोपियों को अलग-अलग ग्रुप में गिरफ्तार किया गया है। रविवार को चेन्नई पहुंचे रामनाथपुरम के रहने वाले 39 साल के मैग्रोब अकबरली और चेन्नई के 26 साल के जुबैर हसन रफियुथीन को एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले ही रोक दिया गया था।

मलाशय के रास्ते में छिपाया सोना
मैग्रोब और जुबैर की गिरफ्तारी के बाद रविवार को ही 42 साल के बालू गणेशन को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके मलाशय से सोने के पोस्ट के 3 बंडल मिले। वहीं, शनिवार को मोजे और अंडरवियर सोना छिपाकर ले जाने की कोशिश कर रहे 24 साल के अंबाझगन को गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन एयरपोर्ट के बाहर खड़े 26 साल के थमिन अंसारी को पकड़ा गया। शुक्रवार को सैय्यद अहमदुल्ला, सन्तोष सेल्वम को विग के नीचे सोने के पेस्ट छिपाकर ले जाने के लिए अरेस्ट किया गया।
यह भी पढ़ें: डेढ़ करोड़ के सोने के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़े गए पांच तस्कर, एक मिला कोरोना संक्रमित












Click it and Unblock the Notifications