Chenab Rail Bridge: एफिल टावर से भी ऊंचे ब्रिज पर दौड़ेगी भारतीय ट्रेन! ट्रायल रन पूरा, कब शुरु होगी रेल सेवा?
Chenab Rail Bridge: जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज पर जल्द ही ट्रेन दौड़ती नजर आएगा। रेलवे ने ब्रिज पर ट्रायल रन पूरी कर लिया है। दरअसल, ये रेलवे ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंजा रेल ब्रिज है। इसे भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
चिनाब नदी पर बने रेलवे ब्रिज पर भारतीय रेलवे ने ट्रेन का ट्रायल पूरा कर लिया है। ये रेलवे ब्रिज रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच बनाया गया है। चिनाब रेल ब्रिज के जरिए ट्रेन सुविधा शुरू करने का उद्देश्य कश्मीर घाटी को भारतीय रेलवे नेटवर्क द्वारा सुलभ बनाना है। उत्तरी जम्मू-कश्मीर के उबड़-खाबड़ इलाके के कारण इस परियोजना को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

चिनाब नदी पर बना 1,315 मीटर लंबा पुल रेवले के एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस परियोजना को 2004 में मंजूरी दी गई थी। प्रोजेक्ट के तहत ट्रैक बिछाने का काम मार्च 2023 तक पूरा किया गया।
बता दें कि प्रधान मंत्री मोदी ने 20 फरवरी, 2024 को यूएसबीआरएल परियोजना के 48.1 किलोमीटर लंबे बनिहाल-संगलदान खंड का उद्घाटन किया था। इससे पहले 118 किमी लंबे काजीगुंड-बारामूला खंड को कवर करने वाली परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन अक्टूबर 2009 में किया गया था। जबकि बनिहाल-काजीगुंड खंड का उद्घाटन जून 2013 में और 25 किमी लंबे उधमपुर-कटरा खंड का जुलाई 2014 में किया गया था।
एफिल टावर से भी ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज
चिनाब ब्रिज पेरिस के एफिल टावर से भी ऊंचा है। चिनाब रेलवे ब्रिज 359 मीटर की ऊंचाई पर बना है। जबकि एफिल टॉवर की ऊंचाई 330 मीटर है। यानी ऊंचाई के मामले में ये चिनाब रेल ब्रिज 29 मीटर एफिल टावर से अधिक ऊंचा है।












Click it and Unblock the Notifications