Chenab Bridge: 1486 Cr की लागत, ब्लास्ट प्रूफ डिजाइन...दुनिया का 8वां अजूबा चिनाब रेल ब्रिज! जानें खासियत?
Chenab Rail Bridge: आपने दुनिया के 7 अजूबे सुने ही होंगे। इसमें भारत 2023 तक 'ताजमहल' के साथ अपनी सिर्फ एक ही हिस्सेदारी दर्ज कर सका। लेकिन, भारत के जम्मू डिवीजन के रियासी जिले में बक्कल और कटराल के बीच बना 359 मीटर ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज खुद को 8वें अजूबे का प्रमाण देता है।
चिनाब रेल ब्रिज केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर माइलस्टोन नहीं है, बल्कि यह तकनीकी उत्कृष्टता और भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का प्रतीक है। यह पुल क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को तेज करेगा और कश्मीर घाटी को भारत के अन्य हिस्सों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जल्द ही इस पुल के जरिए रामबन से रियासी तक ट्रेन सेवा जल्द ही शुरू होगी। आइए इस अद्भुत ब्रिज पर हम आपको ले चलते हैं, जहां खासियतों से लेकर महत्व तक सभी जानकारी मिलेगी...

एक नजर में जानें खासियत?
- नाम: चिनाब रेल ब्रिज
- स्थान: जम्मू और कश्मीर, भारत (जम्मू के बक्कल और कटराल के बीच, चिनाब नदी पर)
- ऊंचाई: 359 मीटर (1,178 फीट) नदी के तल से (विश्व का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज)
- लंबाई: 1,315 मीटर (4,314 फीट)
- निर्माण: 2023 के अंत या 2024 के प्रारंभ में
- खर्च: लगभग 1,486 करोड़ रुपये
- वर्ल्ड रिकॉर्ड: चिनाब नदी पर बना चिनाब रेल ब्रिज विश्व का सबसे ऊंचा रेल पुल है। इनकी ऊंचाई 359 मीटर (1,178 फीट) नदी के तल से है।

- मजबूती: पुल को 120 साल तक की आयु के साथ डिजाइन किया गया है और यह 260 किमी/घंटा की हवा की गति को झेल सकता है।
- सेफ्टी: भूकंप और ब्लास्ट प्रूफ डिजाइन, साथ ही पुल पर लगे सेंसर इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
- कनेक्टिविटी: यह पुल जम्मू और कश्मीर के रिमोट क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे यात्रा का समय कम होगा और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

- पर्यटन: पुल एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनेगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा।
- विकास: स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा।
- रेल सेवाओं में सुधार: रामबन से रियासी तक ट्रेन सेवाओं में सुधार होगा, जिससे लोगों के आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
एफिल टॉवर की ऊंचाई को भी मात
चिनाब रेल ब्रिज की ऊंचाई एफिल टॉवर की ऊंचाई को भी मात देती है। एफिल टॉवर की ऊंचाई 300 मीटर (984 फीट) ऊंचा है, जबकि चिनाब रेल ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर (1,178 फीट) है।












Click it and Unblock the Notifications