Cheetah Helicopter Crash:अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हेलीकॉप्टर क्रैश, 1 पायलट की मौत
तवांग, 05 अक्टूबर। Cheetah Helicopter Crash: भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर आज हादसे का शिकार हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में क्रैश कर गया है। सेना के अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि हादसा किस वजह से हुआ है। मृतक पायलट के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि आर्मी एविएशन का चीता हेलीकॉप्टर जब तवांग के फॉरवर्ड इलाके में आज सुबह 10 बजे के आसपास रूटीन उड़ान भर रहा था उसी दौरान यह हादसे का शिकार हो गया। दोनों ही पायलट को पास के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिसमे से एक पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की मौत हो गई। उनकी हालत काफी गंभीर थी। वहीं दूसरे पायलट का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक इस क्रैश की वजह नहीं पता लग सकी है। हम जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications