जानिए कर्नाटक चुनाव में 'बजरंग बली' की कैसे हुई एंट्री, कांग्रेस मुख्यालय में लगे जयकारे

कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली एक अहम मुद्दा बने रहे। वहीं, कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद अब दिल्ली स्थित मुख्यालय में बजरंगबली के जयकारे लग रहे हैं।

cheers of BajrangBali at Congress headquarters

कर्नाटक चुनाव में बहुमत मिलने की तस्वीर साफ होने के बाद दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है। वहीं, कर्नाटक विधानसभा में बजरंगबली मुद्दों के रूप में छाए रहे, जिसके चलते कई कांग्रेसी कार्यकर्ता बजरंगबली की वेशभूषा धारण करके पहुंचे और जमकर जयकारे लगाए। कांग्रेस का कहना है कि बजरंग बली बीजेपी के साथ नहीं, कांग्रेस के साथ हैं। बजरंग बली ने बीजेपी पर फाइन लगा दिया है।

आखिर कहां से हुई कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली की एंट्री?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पीएफआई और बजरंग दल जैसे दलों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। फिर क्या पीएम मोदी ने रैली के दौरान बजरंगबली की जय के साथ भाषण की शुरूआत की। वहीं, पूरे कर्नाटक में बजरंग दल ने हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करवाया। इस तरह से कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली की एंट्री हो गई।

हालांकि, बजरंग दल के बैन को लेकर अमित शाह, पीएम मोदी ने कर्नाटक कांग्रेस को काफी घेरा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस बजरंगबली का अपमान कर रही है।

बजरंगबली का कर्नाटक से सीधा संबंध?

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैली के दौरान कहा था कि भगवान श्रीराम अयोध्या यूपी के निवासी थे, जबकि हनुमान जी का जन्म कर्नाटक में हुआ था। तो त्रेतायुग से यूपी और कर्नाटक का संबंध रहा है। वहीं, कांग्रेस मेनिफेस्टो में बजरंग दल पर बैन की बात को बीजेपी ने कांग्रेस को काफी घेरा था।

लेकिन, राज्य की जनता ने इन सभी बातों को दरकिनार करते हुए कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसित कर दिया है। कर्नाटक चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले गए थे, जिसके बाद आज 13 मई को परिणाम घोषित होगा। वहीं, कांग्रेस पार्टी बहुमत से भी अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+