मेरी संपत्तियों की जांच की जाए,अवैध हों तो चलाएं बुलडोजर- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

नई दिल्ली, 31 अगस्त। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि बंगाल के मुख्य सचिव को उन्होंने अपनी निजी संपत्तियों की जांच करने और अवैध पाए जाने पर गिराने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, हाल हाल ही में सीएम ममता बनर्जी के रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच को लेकर हाल ही में कलकत्ता उच्च न्यायालय एक जनहित याचिका दायर की गई। जिसके बाद ये बात उन्होंने एक सवाल के जवाब में कही।

CM Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल के कोयला घोटाले में चल रही जांच को लेकर ईडी ने सीएम ममता बनर्जी के भतीजे व टीएमसी सांसदअभिषेक बनर्जी को पिछले सप्ताह शुक्रवार का नया समन जारी किया। वहीं सीएम के रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के बाद टीएमसी ने आरोपों का जवाब दिया है।

बुधवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अपनी संपत्तियों की जांच के निर्देश दिए हैं और कहा गया कि अगर कोई अवैधता पाई जाती है उस पर कार्रवाई की जाए। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उनके परिवार के सदस्यों को किसी केंद्रीय जांच एजेंसी से नोटिस मिलता है तो वो कानूनी तौर पर उनसे लड़ेंगी। सीएम ने कहा कि मेरे ऊपर अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप हैं, इसलिए मैंने अपने मुख्य सचिव को यह पता लगाने का निर्देश दिया है कि कहीं कोई जमीन अवैध रूप से अधिग्रहित तो नहीं की गई है। अगर आपको ऐसी जमीन मिलती है तो बस उस पर बुलडोजर का इस्तेमाल करें।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा 'वो कह रहे हैं कि कोयले का सारा पैसा कालीघाट जा रहा है। लेकिन कालीघाट में कहां है? मुझे बताओ? हर समय सभी लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकता है। मैं राजनीति में सामाजिक कार्यों के लिए आयी हूं। अगर मैंने इस तरह की राजनीति पहले देखी होती तो अब तक सन्यास ले लेती।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+