Chattisgarh Row: जानिए राहुल गांधी से मिलने के बाद जानिए क्या बोले सीएम बघेल?

नई दिल्ली, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल छत्तीसगढ़ में सरकार के भीतर भागीदारी को लेकर पार्टी के भीतर अंतर्कलह की बात सामने आई थी, जिसके बाद कांग्रेस आला कमान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंह देव को दिल्ली तलब किया था। आज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ बैठक की।

Rahul gandhi

हालांकि बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पुनिया ने कहा कि मीटिंग में नेतृत्व परिवर्तन पर कोई भी चर्चा नहीं हुई,जबकि सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 'ये मीटिंग छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर थी, उस बैठक में हमने राज्य की विभिन्न योजनाओं के बारे में बहुत विस्तार से चर्चा की।' मालूम हो कि बघेल और सिंहदेव आज दिन के 12 बजे राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पहुंचे थे।

राहुल गांधी से मिलने के बाद जानिए क्या बोले सीएम बघेल?

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश में ढाई साल पूरे कर लिए हैं। जून माह में ढाई साल पूरे होने के बाद से ही टीएस सिंह देव के समर्थक देव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिसंबर 2018 में सरकार के गठन के बाद यह समझौता हुआ था कि दोनों ढाई-ढाई साल तक के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहेंगे।

राहुल गांधी से मिलने के बाद जानिए क्या बोले सीएम बघेल?

छत्तीसगढ़ में मचा बवाल

टीएस सिंह देव के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह मुख्यमंत्री पद से कम किसी भी बात पर समझौते के लिए तैयार नहीं हैं। अगर उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाता है तो वह सरकार से अलग हो जाएंगे, यहां तक कि वह कांग्रेस पार्टी भी छोड़ सकते हैं। हालांकि सूत्र का कहना है कि टीएस सिंह देव कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल नहीं होंगे लेकिन वह बघेल सरकार के अंदर काम नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+