सूरत में शाह की सभा में मची अफरातफरी, तोड़ी गईं कुर्सियां
सूरत। गुजरात के सूरत में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में भारी अफरातफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि अमित शाह ने पाटीदार समुदाय के लोगों से मिलने के लिए मीटिंग बुलाई थी, जिसमें हार्दिक पटेल के समर्थकों ने हार्दिक का नाम लेते हुए कुर्सियां तोड़ी और अफरातफरी मचाई।
बताया जा रहा है कि बवाल इतना ज्यादा हो गया कि पुलिस को भीड़ पर लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
शाह विजय रुपानी के नेतृत्व वाली सरकार में आए नए पटेल मंत्रियों के सम्मान में भाजपा की एक रैली में आए थे लेकिन उन्हें यहां जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications