अरविंद केजरीवाल के प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा, अन्ना समर्थक ने फेंकी काली स्याही
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी संस्थापक अरविंद केजरीवाल के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अन्ना हजारे के एक समर्थक ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद अन्ना का समर्थक चिल्ला-चिल्ला कर कहने लगा कि आम आदमी पार्टी अन्ना हजारे के नाम का गलत इस्तेमाल कर रही है। उसने कांफ्रेंस करने के दौरान वहां मौजूद अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण और मनीष सिसोदिया पर काली स्याही फेंक दी। हंगामा करने वाले युवक ने बताया कि उसका नाम नचिकेता है और वो महाराष्ट्र से आया है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार कांफ्रेंस शुरु होने से पहले भीड़ में बैठा एक युवक खड़ा हो गया और अन्ना हजारे जिंदाबाद बोलते हुए केजरीवाल पर काली स्याही फेंक दिया। उसके बाद वो चिल्ला-चिल्ला कर पूछने लगा कि जब अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल से खुद को अलग कर लिया है तो बार-बार उनके नाम का प्रयोग क्यों किया जा रहा है। उसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये सब कांग्रेस और भाजपा का मिली भगत है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हालांकि
खबर ये भी आ रही है कि पूछताछ के दौरान नचिकेता ने खुद को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया है। प्रेस कांफ्रेंस के जरिये केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नचिकेता ने ये भी आरोप लगाया है कि अन्ना आंदोलन में एकत्र किये पैसे का इस्तेमाल अरविंद केजरीवाल अपने चुनाव में कर रहे हैं। मगर इस युवक के आरोपों को अरविंद केजरीवाल ने सिरे से नकार दिया और कहा कि हमारे चुनाव खर्चे में आंदोलन का एक पैसा भी नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications