Channapatna Election Result 2023: HD कुमारस्वामी ने लहराया परचम, CP योगेश्वर को मिली शिकस्त

Channapatna Election Result 2023: जेडीएस के उम्मीदवार एचडी कुमारस्वामी ने जीत हासिल की है। बीजेपी उम्मीदवार सीपी योगेश्वर को हार मिली।

HD Kumaraswamy Channapatna Election Result

Channapatna Election Result 2023: कर्नाटक के चन्नपटना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जेडीएस के उम्मीदवार एचडी कुमारस्वामी ने जीत का परचम लहराया है। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार सीपी योगेश्वर को यहां हार का सामना करना पड़ा। कुमारस्वामी ने अपना साल 2018 का रिकॉर्ड दोहराया है। उस वक्त भी इन्होंने जीत हासिल की थी।

मालूम हो कि 224 सदस्यीय विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक राज्य में 10 मई को वोट डाले गए थे। इस बार कर्नाटक में पहली बार 94,000 से अधिक सीनियर सिटिजन्स और दिव्यांगों ने वोट डाला है। वहीं, इस बार चुनावी अखाड़े में 2614 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है।

यहां देखें कितने मिले वोट

  • जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी- 28166 वोट
  • बीजेपी के सी.पी. योगेश्वर- 27642 वोट
  • कांग्रेस के गंगाधर एस - 3901 वोट
  • बसपा के जी चंद्रशेखर नाथ - 236 वोट

आइए जानते हैं एचडी कुमारस्वामी के बारे में?

एचडी कुमारस्वामी एक राजनेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे कर्नाटक राज्य जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के सबसे छोटे बेटे हैं। इनका पूरा नाम हरदानहल्ली देवी गौड़ा कुमारस्वामी है, जो अपने मित्रों और अनुयायियों के बीच कुमारअन्ना नाम से लोकप्रिय है। वे जनता दल (एस) पार्टी के गतिशील, सफल और सबसे कुशल नेताओं में से एक हैं।

एचडी कुमारस्वामी जंथाकल खनन घोटाला, विश्वभारती मामलों सहित विवादों से घिरे हैं। 2006 को राज्य के मुख्यमंत्री बने और 8 अक्टूबर, 2007 तक कार्यालय में रहे। वहीं, 2018 में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार में वे मुख्‍यमंत्री बने, लेकिन 14 महीने बाद राजनीतिक उठापटक की वजह से वे बहुमत सिद्ध करने में असफल रहे और उनकी सरकार गिर गई, जिसके बाद उन्हें मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा देने पड़ा।

नतीजों से पहले ही बोले- हमारी छोटी पार्टी, कोई मांग नहीं

वहीं, चुनाव के नतीजे आने से पहले ही एचडी कुमारस्वामी ने पलटी मार ली। कहा कि मेरी कोई मांग नहीं है। जबकि एक दिन पहले ही उन्होंने शर्त रखी थी कि हम उसी को समर्थन देंगे, जो उन्हें राज्य का सीएम बनाएगा।

क्या कहता है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल की मानें तो दोनों राष्ट्रीय दल बीजेपी और जेडीएस बड़े पैमाने पर स्कोर करेंगे। जेडीएस को 30-32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। अब नतीजे जारी होते ही सामने आएगा कि किसके पाले में कितनी सीटें गिरती हैं। उधर, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा है कि बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीतेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+